Next Story
Newszop

Vijay Shah: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में विजय शाह पर केस दर्ज, कोर्ट ने दिया था आदेश, जा सकती हैं कुर्सी भी...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार में द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में इंदौर के मानपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर की नायिका हैं। विजय शाह के बयान के बाद विपक्षी दल उनके और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे।

image

केस दर्ज हुआ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एडिशनल एसपी रुपेश कुमार द्विवेदी ने एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ इंदौर के मानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर की नायिका सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। मंत्री विजय शाह के बयान के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खुद ही संज्ञान लिया था। उन्होंने मोहन यादव सरकार को आदेश दिए थे कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ चार घंटे के अंदर केस दर्ज होना चाहिए।

image

बीजेपी संगठन ने किया तलब
कोर्ट ने सरकार को शाम छह बजे तक का वक्त दिया था। हाईकोर्ट ने कहा है कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों में केस दर्ज होना चाहिए। हालांकि मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी से माफी मांग ली है। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज होने के बाद मंत्री विजय शाह की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है।

pc- etv bharat, aaj tak, indianexpress.com

Loving Newspoint? Download the app now