इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का बहुत ही बड़ा महत्व है। इस दिन शादीशुदा औरतें पति की लंबी आयु और कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए व्रत करती हैं। यह व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। बता दें कि हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता गौरी की पूजा की जाती है।
जाने कब हैं हरतालिका तीज व्रत
पंचांग के अनुसार इस साल अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिलाने वाला हरतालिका तीज व्रत 26 अगस्त 2025 को रखा जाएगा। इस दिन महादेव और माता पावर्ती की विधि-विधान से पूजा करने के लिए सुहागिनों को प्रात काल 05 बजकर 56 मिनट से लेकर 08 बजकर 31 मिनट तक समय मिलेगा।
हरतालिका तीज की पूजा विधि
हरतालिका तीज की पूजा के लिए स्त्रियों स्नान-ध्यान करने के बाद शुभ मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आप पूजा से जुड़ी सभी चीजों जैसे गौरा-पावर्ती की मिट्टी की प्रतिमा, पुष्प, फल, धूप, दीप आसन, वस्त्र, जल, अक्षत, चंदन, पान, श्रृंगार का सामान आदि लेकर इकट्ठा करके रख लें। इसके बाद सबसे पहले इस व्रत और पूजा को विधि-विधान से करने का संकल्प लें और फिर पूजा करें।
pc- youtube
You may also like
AUS vs SA 3rd ODI: कौन जीतेगा तीसरा ODI? यहां देखिए मैच प्रीडिक्शन और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
रामदयाल मुंडा ने झारखंड की संस्कृति को विश्व पटल पर दिलाई पहचान : कमलेश
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मनाया गया दिवंगत राम दयाल मुंडा की जयंती दिवस
'काव्य कथा' में सुप्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री गीता चंद्रन बांधेंगीं समां
देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित