Top News
Next Story
Newszop

Jharkhand: बीवी की दूसरी शादी से नाराज दामाद ने ससुर के साथ ही कर दिया बंद कमरे में ये कांड, अब नहीं रहा मुंह दिखाने के भी

Send Push

इंटरनेट डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर के कपाली इस्लामनगर में एक बड़ी घटना सामने आई हैं, इस घटना के बाद हर कोई हैरान और परेशान है। वैसे इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो दंग रह गया। जी हां यहा एक दिल दहला देने वाली घटना में 65 वर्षीय अब्दुल सलीम की गैंता से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के दामाद फैजान पर लगा है। पुलिस ने घटनास्थल से गैंता बरामद कर लिया है और मृतक की पत्नी ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। यह घटना तब हुई जब अब्दुल सलीम के परिवार में उसकी बेटी की दूसरी शादी की तैयारी चल रही थी। शादी सादिक नामक युवक से होने वाली थी। बताया गया है कि फैजान पहले से शादीशुदा था और उसने धोखे में रखकर अब्दुल सलीम की बेटी से पिछले अगस्त माह में शादी कर ली थी। जब अब्दुल सलीम को फैजान की पहली शादी के बारे में पता चला, तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी को तोड़ दिया और उसे दूसरे युवक से शादी करने के लिए तय कर दिया।

पहले से ही था शादीशुदा
इस मौके पर जब परिवार शादी की तैयारी में परिवार जुटा था, तो फैजान ने शादी का विरोध करते हुए धमकी दी। इसके बाद रात लगभग 2 बजे, फैजान ने अब्दुल सलीम पर गैंता से हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा फैजान के खिलाफ उसकी पत्नी ने लोहरदगा में भी एक केस दर्ज किया है, जिसके चलते वह लोहरदगा से भागकर आजाद बस्ती में रह रहा था।

pc- tv9

 

Loving Newspoint? Download the app now