इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। रामदेवरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस और उसके नेता अपनी मानसिकता बदलें। यह प्रतिक्रिया उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान पर दी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल शर्मा ने गहलोत के बयान को आस्था का अपमान बताया और कहा कि “पूर्व मुख्यमंत्री को भी अब भजन करना चाहिए, क्योंकि झूठे वादों और जादूगरी से कुछ नहीं होगा” बता दें कि अशोक गहलोत ने सीकर के नीमकाथाना में कहा था कि “जिस दिन यमुना का पानी वहां पहुंचेगा, उस दिन मुख्यमंत्री शर्मा को माला पहनाऊंगा।
खबरों की माने तो इसी बयान पर पलटवार करते हुए शर्मा ने कहा, कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री मंदिर बहुत जाते हैं, तो क्या अब मैं अपने आस्था केन्द्रों पर न जाऊं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझना होगा कि मंदिर जाना कोई अपराध नहीं बल्कि व्यक्तिगत आस्था का विषय है।
pc- etv bharat
You may also like
आज का कन्या राशिफल, 2 अगस्त 2025 : सुख साधन पाएंगे, परिवार से सहयोग मिलेगा
आज का मकर राशिफल, 2 अगस्त 2025 : करीबी दोस्तों का मिलेगा साथ, परिवार में तालमेल बना रहेगा
विधान परिषद में रमी खेलने वाले कोकाटे बने खेल मंत्री, एकनाथ शिंदे पर दबाव बढ़ा, दिल्ली जाने की वजह क्या?
चीते का ख्याल रखने बुला रहा ये देश, निकाली वैकेंसी, 4 शर्तें पूरी कर आप भी पा सकते हैं ये जॉब
Aaj Ka Ank Jyotish 2 August 2025 : मूलांक 2 वालों को होगा धन लाभ, बढ़ेगा सम्मान, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल