इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ये बढ़ती ही जा रही है। अब ये जंग पड़ोसी देश पोलैंड तक पहुंच गई है। अब पौलेंड के आकाश में आए हमलावर ड्रोन को लड़ाकू विमानों की ओर से मार गिराने की जानकारी सामने आई है। ड्रोन के मलबे से कुछ मकानों को नुकसान हुआ है। पोलैंड ने इस संबंध में रूस पर आरोप लगाया।
पौलेंड ने इस ड्रोन को रूसी बताया है। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में इनकार कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, वॉरसा में रूस के राजदूत ने पोलैंड के आरोप आधारहीन करार दिया है। वहीं उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश पोलैंड ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका सहित सहयोगी देशों से वार्ता शुरू कर दी है।
नाटो समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमले को सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है। इसका जवाब नाटो के सभी सदस्यों द्वारा एकजुट होकर दिया जाता है। अब समय ही बताएगा कि नाटो इस संबंध में क्या कदम उठाता है।
PC:livehindustan
You may also like
हैदराबाद में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक की
डल झील की लहरों पर दहशत का साया: पहलगाम हमला कश्मीर के टूरिज्म के लिए कितना बड़ा झटका?
मात्र 312 रुपए के` लिए 41 वर्षों तक कोर्ट के लगाती रही चक्कर 11 जज भी नही दिलवा पाए इंसाफ
इस बार 'बाढ़' नहीं, 'राहत' बरसेगी! चेन्नई में मानसून से निपटने की ऐसी तैयारी आपने पहले नहीं देखी होगी
टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त है टीम इंडिया का रिकॉर्ड