जयपुर। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब भजनलाल सरकार पर गुजरात मॉडल की तर्ज पर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया है। इस संंबंध में डोटासरा ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की उच्च शिक्षा के लिए आज का दिन काले अध्याय में लिखा जाएगा।
भाजपा सरकार स्थायी भर्ती की जगह गुजरात मॉडल की तर्ज पर ;शिक्षा वीर बनाकर कॉलेजों के शिक्षकों को अग्निवीर की राह पर धकेलने जा रही है। प्रदेश के 376 महाविद्यालयों में 5,299 शैक्षणिक पद हैं, लेकिन सरकार सिर्फ 3540 पदों पर भर्ती करने जा रही है.. और वो भी अस्थायी! अग्निवीर की भांति 5 साल बाद विदाई और तनख्वाह 57,700 (त्रष्ट मापदंड ) की जगह केवल 28,500 रुपए! आखिर ये किसका भविष्य बना रहे हैं, और किसका उजाड़ रहे हैं?
5 साल से विधा संबल योजना में पढ़ा रहे 4000 से अधिक शिक्षकों का क्या होगा? ना समायोजन, ना बोनस अंक और ना अनुभव का लाभ। ऊपर से स्थाईकरण की जगह शिक्षक वीर बनाने का फैसला।
क्यों सरकार शिक्षकों को ;शिक्षा वीर बनाकर ठेका प्रथा में झोंक रही है?
संविदा पर अस्थाई भर्ती और उसमें भी केवल 5 साल का कार्यकाल है, तो फिर भाजपा सरकार युवाओं से मेहनत करवा कर भर्ती परीक्षा क्यों करवा रही है? क्यों सरकार शिक्षकों को ;शिक्षा वीर बनाकर ठेका प्रथा में झोंक रही है? भाजपा ने विपक्ष में रहते संविदा भर्ती का विरोध किया, जबकि सत्ता में आकर अस्थायी भर्ती करा रही है। गुजरात मॉडल की तर्ज पर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। भाजपा सरकार का यह निर्णय ना केवल युवाओं के साथ कुठाराघात है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को गर्त में धकेलने का कदम है।
PC:deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
त्रिकोणीय टी20 सीरीज : रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान ने यूएई को हराया
अभिनेता आशुतोष राणा ने किए महाकाल के दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान
तमिल फिल्म 'माधरासी' का सफल आगाज़, बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ का आंकड़ा पार
पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का करेंगे दौरा, राहत कार्यों का लेंगे जायजा
इंदौर एमवाय अस्पताल में बच्चों की मौत पर कांग्रेस का हमला, स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग