Entertainment
Next Story
Newszop

बBorder से लेकर Gadar 2 तक आज Sunny Deol जे बर्थडे पर बिंजवॉच कर डाले ये फ़िल्में, एक्शन से लेकर रोमांस तक का मिलेगा मजा

Send Push

ओटीटी न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड एक्टर सनी देओल उन सितारों में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 66 साल की उम्र में भी सनी इंडस्ट्री के यंग स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं। हाल ही में सनी की गदर-2 रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। वहीं, इन दिनों एक्टर बॉर्डर 2 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फिल्म से स्टार्स के एक-एक कर पोस्टर सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं एक्टर की फिल्में आप ओटीटी पर कहां देख सकते हैं...

image
गदर 2
सनी देओल की गदर 2 में लंबे समय बाद तारा सिंह और सकीना को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हुए। यह फिल्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म का पहला पार्ट भी जी5 पर उपलब्ध है। फिल्म में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था।

image
बॉर्डर
जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर में सनी देओल के अलावा अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुनील दत्त जैसे सितारे मुख्य भूमिका में थे। वहीं बॉर्डर के दूसरे पार्ट पर भी काम चल रहा है। बॉर्डर को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

image
राम अवतार
सनी देओल की राम अवतार को अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अनिल कपूर और श्रीदेवी जैसे सितारे थे।

image
त्रिदेव
सनी देओल की एक्शन फिल्म त्रिदेव को आप अमेजन और यूट्यूब पर देख सकते हैं। फिल्म में सनी देओल इंस्पेक्टर की भूमिका में थे। फिल्म में सनी के अलावा जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में थे।

image
दुश्मनी
सनी की दुश्मनी फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म में मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर भी अहम भूमिका में हैं।

image
जीत

इस फिल्म में सनी देओल ने एकतरफा प्रेमी की भूमिका निभाई थी और फिल्म के अंत में उनके किरदार की मौत हो जाती है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म में सलमान खान और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

image
अपने
देओल परिवार की फिल्म अपने में सनी के साथ उनके पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। आप इस फिल्म को अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now