ज्योतिष गणना के अनुसार 31 मई का राशिफल बता रहा है कि सितारों की शुभ स्थिति के कारण आज का दिन मेष, कर्क और तुला राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला है। आज चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर करने से चंद्र मंगल योग बनेगा। साथ ही चंद्रमा से बारहवें भाव में बृहस्पति के होने से अनफा नामक योग भी बन रहा है। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। जानने के लिए देखें आज का राशिफल।
मेष राशि वाले अपनी सेहत का ध्यान रखें, यात्रा की संभावना बनेगी
मेष राशि वालों के लिए आज ग्रहों की स्थिति हल्की गर्म स्थिति दर्शा रही है। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। प्रेम जीवन में आज आपको किसी काम से अपने साथी से दूर जाना पड़ सकता है। वाहन का प्रयोग करते समय आपको सतर्क और सावधान रहना होगा। व्यापार करने वाले लोगों को दिन के दूसरे भाग में काफी लाभ मिलेगा, अपने काम से खुश रहेंगे। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज भाग्य आपका 77 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा।
वृष राशि वालों को मिलेगा लाभ और सहयोग
आज शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। धन से जुड़ी आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। कागजी कामों में आपको बहुत सावधान रहना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम मिलने से खुशी होगी। किसी के बहकावे में आकर जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको किसी जरूरतमंद को खाने की चीजें दान करनी चाहिए।
मिथुन राशि वालों को मिल सकता है अप्रत्याशित लाभ
मिथुन राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आज आपको एक साथ कई मोर्चों पर काम करना होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको विपरीत परिस्थितियों में भी अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर असमंजस में थे तो आज आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कारोबार में फंसा हुआ पैसा मिलने से आपको राहत महसूस होगी। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी या अन्य काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आज भाग्य 80 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। पीपल के पेड़ पर जल और तिल चढ़ाएं।
कर्क राशि वालों को व्यापार में अच्छा लाभ मिलने वाला है
कर्क राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको काम और व्यापार में अच्छा लाभ मिलने वाला है। आज आप लोहे और तरल वस्तुओं के व्यापार में खूब कमाई कर सकते हैं। आज आपको भूमि और भवन से जुड़े कामों में भी किस्मत का साथ मिलेगा। अगर आप पारिवारिक जीवन में किसी परेशानी का सामना कर रहे थे तो उसमें आपको राहत मिलेगी। आप अपने काम में कुछ बदलाव कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज भाग्य 88 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। भगवान कृष्ण की पूजा करें और श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक उलझनों वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको काफी धैर्य और सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपके बीच प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन आपको अपने जीवनसाथी के साथ व्यवहार में व्यावहारिक रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी वादा करने से पहले अच्छे से सोच लें। आज आपको पड़ोसियों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। उच्च शिक्षा में आपको सफलता मिलेगी। आज भाग्य 81 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। पीपल के पेड़ पर जल और तिल चढ़ाएं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी बुद्धि और अनुभव से लाभ उठाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत से अधिक सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर काफी समय से परेशान थे तो आज वह काम पूरा हो सकता है। अधिकारी आज आपके काम से प्रभावित होंगे और आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती आपको परेशान कर सकती है। आज भाग्य 87 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आपको आज दुर्गा देवी के 32 नामों का जाप करना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आपको अपने परिवार के साथ यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। वैसे आज आपके सितारे बता रहे हैं कि आपको दूसरों की मदद बहुत सोच समझकर करनी चाहिए, अन्यथा वे इसका फायदा उठा सकते हैं। आज यात्रा के दौरान भी आपको सावधान और सतर्क रहना होगा। अगर आपका अपने आस-पड़ोस में किसी से विवाद चल रहा है तो उसमें आपको चुप रहना चाहिए और विवाद को बढ़ाने से बचना चाहिए, नहीं तो परेशानी होगी। लव लाइफ में आज रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने मनपसंद खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक, संघर्ष के बाद लाभ का मौका मिलेगा
वृश्चिक राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपकी कमाई और तरक्की का दिन है। आपके घर में किसी शुभ कार्य के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस करने वालों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन लाभ में वृद्धि होने से आप राहत की सांस भी ले पाएंगे। आज किसी बात को लेकर दोस्तों से विवाद हो सकता है। सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए आपको समय और पैसा दोनों खर्च करने होंगे। आज पिता के मार्गदर्शन से आपको लाभ मिल सकता है। आज भाग्य आपका 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और पंचाक्षरी मंत्र का जाप करना चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि वालों को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखना होगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलने भी जाना पड़ सकता है। शिक्षा के मामले में धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा की योजना भी बन सकती है। आज भाग्य आपका 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वालों को लाभदायक डील मिलने से प्रसन्नता होगी। मकर राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठा पाएंगे। व्यापार में आज आपको लाभदायक डील मिलने वाली है। गृह निर्माण और लोहे से संबंधित वस्तुओं का व्यापार करने वालों की आज आय में वृद्धि हो सकती है। आज आप अपने पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि से प्रसन्नता महसूस करेंगे। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है। लेकिन आज आपको वाहन बहुत सावधानी से चलाना चाहिए। प्रेम जीवन में भी आज आपको सावधान रहना होगा। आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि, आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन खर्चीला हो सकता है। आज आपको घर के खर्च के साथ-साथ वाहन और स्वास्थ्य पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव रहने वाला है। जीवनसाथी या बच्चों से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे। आज आपको अपने खान-पान पर भी नियंत्रण रखना होगा। आज खर्चे बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको सुबह और शाम शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि, आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा
मीन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप अपने कुछ रुके हुए काम पूरे करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आप कोई नया और रचनात्मक काम भी शुरू कर सकते हैं। आज आपको अपने भाई-बहनों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक रुका हुआ पैसा मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी से कोई उपहार मिल सकता है। मामा-मामी से आज लाभ मिलने की संभावना है। कोई दबी हुई स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है। आज भाग्य 85 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। श्री हरि स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
You may also like
गद्दारों ने तेजस्वी और मेरे बीच फूट डालने की कोशिश की: RJD से निष्कासन पर बोले तेजप्रताप यादव
Weather disaster : अमित शाह ने असम, अरुणाचल और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से की बात, बाढ़ राहत के लिए हरसंभव मदद का भरोसा
भारत की आत्मा की पहचान: भीमाव्वा डोड्डाबलप्पा शिलेक्याथारा को मिला पद्मश्री
लिवर की सफाई के संकेत और घरेलू उपाय
पत्थर चट्टा: पथरी के लिए आयुर्वेदिक उपचार