Bride Groom Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। मगर कई बार नजारा देखकर हम भावुक भी हो जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा। वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दूल्हा और दुल्हन नजर आते हैं। मगर इस बीच दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन से ऐसा वादा करता है कि बेचारा खुद ही रोने लग जाता है। मालूम हो कि विवाह से जुड़ा ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आया है कि अभी तक करोड़ व्यूज बटोर चुका है। लाखों लोगों ने वीडियो को पसंद भी किया है।
वायरल हुआ निकाह का वीडियो
वायरल वीडियो मुस्लिम समुदाय से जुड़ा मालूम होता है। इसमें देखेंगे कि दूल्हा और दुल्हन का निकाह पढ़ाया जा रहा है। काजी सामने ही बैठे हैं और निकाह पढ़ा रहे हैं। फ्रेम में देखेंगे कि इसी बीच दूल्हा काजी से गुजारिश करता है कि वो खुद कुछ बोलना चाहता है। काजी ने इजादत दी और दूल्हा बताता है कि दस लाख रुपये की मेहर रखी जाएगी। मगर फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा देखने लायक है।
अब दूल्हा दुल्हन से वादा करता है कि वो हमेशा उसके लिए वफादार रहेगा। दूल्हा आगे कहता है कि वो जिंदगीभर उसे प्यार करेगा। दूल्हा इतना कहता है कि उसके आंसू निकल आए। अब वो दुल्हन से पूछता है कि वो क्या वो उससे निकाह के लिए राजी है। इधर दुल्हन भी तीन बार हां में जवाब देती है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
वायरल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इसे इंस्टाग्राम पर shah_najiba नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
You may also like
VIDEO: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इमोशनल हुईं सोफी डिवाइन, देखिए कैसे लगाया साथियों को गले
क्या भारत शेख़ हसीना को राजनीतिक शरण देने पर विचार कर रहा है?
दिल्ली ब्लास्ट: CCTV फुटेज में दिखा सफेद टी-शर्ट पहना संदिग्ध, बम प्लांट करके कूड़े-कचरे से ढका गया
OnePlus New Best Smartphone: OnePlus 13 Pro 5G – A Game-Changer in the Making?
मात्र 20 रुपए का प्रीमियम भर के आपको मिल जाएगा 2 लाख का बीमा, जानें इस सरकारी योजना के बारे में