Wild Animal Fight Video: जंगल के सबसे खतरनाक शिकारियों की बात आती है तो दिमाग में मगरमच्छ नाम का पहले आता है। यकीनन मगरमच्छ जंगल के सबसे खतरनाक शिकारियों की लिस्ट में टॉप आता है। ये इतना खतरनाक है कि जंगल का राजा शेर भी इससे भिड़ने की जल्दी हिम्मत नहीं करता है। अगर मगरमच्छ पानी है तो मजाल है कि कोई उसके करीब भी भटकने की हिम्मत कर जाए। पानी में मगरमच्छ की ताकत इतनी बड़ जाती है कि मुश्किल ही कोई शिकारी उसे हरा पाता है। मगर क्या हो जब उसी मगरमच्छ के गढ़ में कोई शिकारी पहुंच जाए और जिंदा वापस लौट आए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
मगरमच्छ को हराकर लौटा भैंसा
वायरल वीडियो में देखेंगे कि शिकार ना सिर्फ पानी में गया बल्कि मगरमच्छ ने भी उसपर हमला कर दिया। मगर मगरमच्छ उसे अपने मुंह का निवाला बना पाता सारा खेल पलट गया। शिकार मगरमच्छ को उसी के गढ़ में हराकर वापस लौट आया। दरअसल वायरल वीडियो जंगली भैंसे से जुड़ा है। देखकर मालूम होता है कि जंगली भैंसा पानी पीकर वहीं आराम करने लगा। इधर भैंसे को पानी में देखा तो शिकारी मगरमच्छ तुरंत अलर्ट हो गया। उसने मगरमच्छ को शिकार बनाने का प्लान बनाया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि मगरमच्छ धीरे-धीरे भैंसे के पास पहुंचता है और अभी तक शिकार को शक नहीं हुआ।
यहां देखिए वीडियो
अब एकाएक मौका पाकर मगरमच्छ ने तुरंत हमला कर दिया। मगरमच्छ उसे पूरी तरह काबू में कर पाता इससे पहले ही भैंसे ने पूरी ताकत लगा दी। वो पूरी ताकत से खड़ा हुआ और मगरमच्छ को पानी में पटखनी देखकर बाहर निकल आया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने का मन करता है। मालूम हो कि वीडियो यूट्यूब पर Maasai Sightings नाम के चैनल से भी शेयर किया गया है।
You may also like
पीएम मोदी कजान में ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस रवाना हुए
22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक इन राशि वाले जातकों को किसी और से अपेक्षा बिल्कुल भी न करे…
Sawai madhopur बकरियां चराते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आई
Dausa के मंडावर में शांति भंग करने के आरोप में 9 लोग गिरफ्तार
Jaipur RU में अगले सत्र से कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू, वीडियो में देखें बीसलपुर बांध का निर्माण