महापौर ने की साइकिल यात्रियों की हौसला अफजाई
अयोध्या, 26 अगस्त (Udaipur Kiran) ।
उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निकला साइिकल यात्रियों का दल मंगलवार को अयोध्या पहुंचा और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी से सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान महापौर ने यात्रा के संबंध में जानकारी ली और उनकी हौसला अफजाई की। साइकिल यात्री अरविंद सिंह और रणविजय सिंह संत कबीरनगर जिले के ग्राम बूढी बेलहर के निवासी हैं। वह साइकिल से योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा हिंदुत्व की अलख जगाने निकले हैं। अरविंद ने बताया कि अब तक 62 दिनों में 22 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। बीते एक जनवरी 2022 से यात्रा शुरू करने वाले रणविजय का लक्ष्य लोगों में राष्ट्रवाद की अलख जगाना है।
(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय
You may also like
फैंटास्टिक फोर: पहले कदमों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
आनंदमयी मां : करुणा और भक्ति की साक्षात मूर्ति, समाज में आध्यात्मिकता की जगाई ज्योति
दिल्ली में नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स पर व्यापारी सम्मेलन का सफल आयोजन
गोवा में फिडे विश्व कप 2025, पीएम मोदी बोले- भारत को मेजबानी पर बेहद खुशी है
इटावा: आनंद बिहार से दरभंगा जाने वाली अमृत भारत ट्रेन में आग की सूचना से हड़कंप