रांची, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में संसद कला महोत्सव के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया।
इस प्रतियोगिता की थीम ऑपरेशन सिंदूर थी। कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के लगभग 1500 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में सक्रिय भाग लिया। यह प्रतियोगिता रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद रांची लोकसभा संजय सेठ के नेतृत्त्व में आयोजित किया गया।
मौके पर सभी विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला का प्रदर्शन अपनी कुची और कैनवास पर किया। इस संवेदनशील विषय पर चित्रकला का प्रदर्शन कर सभी विद्यार्थियों ने भारत की वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कुची से बच्चों ने यह संदेश दिया कि हम भारतीय संयमित रहने वाले हैं लेकिन हमें अन्याय और अत्याचार का प्रतिकार भी करना आता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय ने सभी बच्चों से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि आज का भारत नई जोश और नवीन ऊर्जा से परिपूर्ण भारत है। इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में देशभक्ति की भावनाएं उत्पन्न होती हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
दिल्ली में फिर शुरू होने जा रहा बारिश का दौर…5 दिन कैसा रहेगा मौसम? उत्तराखंड-जम्मू कश्मीर में येलो अलर्ट, जानें 15 राज्यों का हाल
रोज एक महीने तक` खाली पेट लौंग चबाने से जो होगा आप सोच भी नहीं सकते जानिए इसके चमत्कारिक औषधीय फायदे
कुंवारों को अगर ऐसे` सपने आएं तो समझ लीजिये कि जल्द होने वाली है उनकी शादी
सुहागरात मनाने कमरे में` घुसी दुल्हन सुबह दुल्हन फुट फुट कर रोने लगी दूल्हे ने ऐसा किया कांड बुलानी पड़ गयी पुलिस
बांदा: बिना नक्शा पास करवाए बनाया कॉम्प्लेक्स, प्लॉट भी बेचे… अब बिल्डर और तीन रईसजादों पर FIR