रांची, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । रांची रेल मंडल की नवपदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) करुणा निधि सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने डीआरएम को पद ग्रहण करने पर बधाई दी।
मौके पर अरुण जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि डीआरएम करुणा निधि सिंह के कुशल नेतृत्व में रांची रेल मंडल में रेल सेवाओं का और अधिक विस्तार होगा। उन्होंने आशा जताया कि नए डीआरएम यात्रियों की समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय मांगों पर समुचित विचार कर त्वरित और सकारात्मक पहल करेंगे।
जोशी ने कहा कि रांची मंडल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर है और डीआरएम के नेतृत्व में ये योजनाएं निश्चित रूप से रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर बेहतर समन्वय और संवाद की भी अपेक्षा की।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
स्पर्म डोनेशन: भारत बनाम विदेशों में कमाई और सामाजिक धारणाएं
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
अब आएगा मजा... शुभमन गिल को मिलेगा जीत का 'हिंट'? ओवल पहुंचे रोहित शर्मा
राहुल गांधी के कृषि क़ानूनों पर धमकी वाले दावे को लेकर अरुण जेटली के बेटे ने दिया जवाब
बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने महादेव का टैटू बनवाया, जानें उनकी भक्ति के बारे में