इंदौर, 17 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारे देश में और सनातन धर्म में यात्राओं का अपना महत्व होता है। आप देखेंगे कि आज से लगभग 2500 साल पहले 8 साल की उम्र में आदि शंकराचार्य ने अपने गुरु के चरणों में बैठकर दीक्षा ली। इस देश में राजनीतिक तौर पहली पदयात्रा चंद्रशेखर ने की थी। इस देश में फेल रही नफरत के खिलाफ सकारात्मक रूप से जन संवाद करना जरूरी है।
दिग्विजय सिंह रविवार को इंदौर के विद्यासागर स्कूल सभागृह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो व भारत जोड़ो न्याय यात्रा की पहली पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने राहुल गांधी की यात्रा को एक अविस्मरणीय पलो के साथ सचित्र वर्णन करते हुए उसे पुस्तक के रूप में संजोया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में रविवार को पुस्तक का विमोचन किया गया। शुरुआत में 15 मिनट की संपूर्ण यात्रा के वीडियो क्लिपिंग भी सभी को दिखाई गई। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने अपने जीवन में पांच सूत्र पर अमल किया है। संवाद, संपर्क व अन्य हैं। मैंने 2017 में तय किया कि मुझे नर्मदा जी की यात्रा करनी है। कई कठिनाई भी आई, लेकिन यात्रा नहीं रुकी। मुझसे पूछा गया कि यदि राहुल जी यात्रा करें तो आपकी राय है। मैंने कहा कि इससे अच्छी बात तो हो ही नहीं सकती है। आज वे देश की परेशानियों को लेकर जो आवाज उठा रहे हैं, उसकी आज आवश्यकता है। सफल लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव आवश्यक है।
इस मौके पर सत्यनारायण पटेल ने कहा कि पुस्तक की साल भर पूर्व दिल्ली में लॉन्चिंग करनी थी। इस यात्रा की शुरूआत में मुख्य कन्वेनर के रूप में दिग्विजय सिंह थे। आज उनकी उपस्थिति में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की किताब का लोकार्पण हो रहा है। यह राहुल गांधी की यात्रा पर भारत की पहली किताब है। देश की एकता और अखंडता को लेकर यह यात्रा की गई थी। यह सबसे बड़ी यात्रा राहुल गांधी ने की थी। आयोजन में दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी अमृता सिंह, बालमुकुंद गौतम (पूर्व विधायक), कृपा शंकर शुक्ला, सुरेश मिंडा, सुदामा चौधरी,अमन बजाज,सीमा सोलंकी,राकेश यादव, राहुल निहोरे, सुरजीत चड्ढा, सदाशिव यादव, हरिओम ठाकुर, अफसर पटेल, योगेश परमार, राजू भदौरिया, राजेंद्र मालवीय और रुबीना इकबाल खान उपस्थित रहे।
देशभक्त में की जाएगी भेंट, आत्मीय रिश्ते भी समाहित
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के विशेष वर्णन की सचित्र पुस्तिका के लोकार्पण अवसर पर पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने बताया कि कांग्रेस के जननायक राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से कन्याकुमारी से लोकतंत्र बचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। यात्रा ने 3570 किलोमीटर की दूरी तय की थी। इसका समापन 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में हुआ था। आमजन ने हर राज्य से सीधे तौर पर जुड़कर इस यात्रा को पूर्ण रूप से समर्थन भी दिया था। यात्रा के अविस्मरणीय पलों को संजोये रखने का कार्य सभी के सहयोग से कुछ वर्षों से किया जा रहा था। इसका परिणाम यह हुआ कि यात्रा के 3 वर्ष पूर्ण होने पर इसके संस्मरण, चित्र, खबर, क्लिपिंग सहित अन्य प्रकार की सामग्री का मिश्रण कर पटेल परिवार से गांधी परिवार के आत्मीय सम्बन्ध के कुछ वृत्तांत भी इसमें समाहित करते हुए इसे बेहद प्रभावशील और पठनीय बनाया गया है। इसके अंतर्गत 155 पेज में गांधी और पटेल परिवार की चार पीढ़ियों के कई अविस्मरणीय पलों के सम्बन्ध की मधुरता भी साफ दिखाई देगी।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
गुलजार की फिल्म 'लेकिन' का संगीत: प्रेम, अकेलापन और यादों की यात्रा
ब्लूफेस की नई प्रेमिका एंजेला ने घर में ली एंट्री
यूपी टी20 लीग: मेरठ मैवरिक्स की धमाकेदार जीत, कानपुर सुपरस्टार्स 86 रन से पराजित
श्रीसंत ने सुनाया 'थप्पड़ विवाद' का इमोशनल किस्सा, बेटी ने हरभजन को देख कह दिया था 'हाय नहीं बोलूंगी'
मेष राशिफल 18 अगस्त 2025: आज का दिन लाएगा नई उम्मीदें और मौके!