पूर्वी चंपारण,06 सितंबर (Udaipur Kiran) । बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के चर्चित बच्चा पासवान हत्याकांड के आरोपी जिला पार्षद पति रमेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वर्ष 2023 में एक जमीनी विवाद में बच्चा पासवान की हत्या हुई थी। इस मामले में रमेश सिंह के विरूद्ध आदापुर थाना कांड संख्या-266/23 में धारा-341/302/120 (बी)/504/506 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया था। बीते दो साल से इस कांड में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। वही गुप्त सूचना के आधार आदापुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आदापुर के मूर्तिया गांव में छापेमारी करते हुए हत्याकांड में नामजद अभियुक्त जिला पार्षद पति रमेश सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रमेश सिंह के विरूद्ध कई जघन्य कांड दर्ज है। जिसमे आदापुर थाना कांड संख्या-87/10 (विविध कांड),आदापुर थाना कांड संख्या-32/12 (विविध कांड) आदापुर थाना कांड संख्या-131/13 (आर्म्स एक्ट), आदापुर थाना कांड संख्या-147/13 (आर्म्स एक्ट), आदापुर थाना कांड संख्या-162/13 (आर्म्स एक्ट एवं एसटी/एसटी एक्ट),आदापुर थाना कांड संख्या-192/13 (आर्म्स एक्ट), आदापुर थाना कांड संख्या-270/19 (नोएड कंट्रोल एक्ट),आदापुर थाना कांड संख्या-169/13 (एसटी/एसटी एक्ट), आदापुर थाना कांड सं-70/20 (एसटी/एसटी एक्ट),आदापुर थाना कांड संख्या-327/21 (एसटी / एसटी एक्ट),आदापुर थाना कांड सं-265/22 (विविध) जैसे मामले शामिल है।
—————
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
You may also like
मध्य प्रदेश में प्रेम कहानी का खौफनाक मोड़: युवती ने प्रेमी को किया बंधक
Chandra Grahan 2025 : चन्द्रग्रहण में कहीं दिखा ब्लडमून का अद्भुत नजारा तो कहीं बादल बने किरकिरी
लाल मिर्च पाउडर की शुद्धता जांचने के आसान तरीके
हॉकी इंडिया के लिए लकी रहा बिहार, 8 साल बाद बना एशिया कप का चैंपियन, कोरिया को 4-1 से मात
अफगानिस्तान को हराकर पाकिस्तान ने टी20 त्रिकोणीय सीरीज जीती, मोहम्मद नवाज रहे हीरो