लखनऊ, 03 सितम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी। 17 सितंबर से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले भाजपा की सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक तेजस्वी सूर्या व प्रदेश के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व नेता सम्मिलित हुए।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यशाला में इस बात पर जोर दिया कि मजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती का मतलब भारत की मजबूती है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम के विजन के अनुरूप भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य पर कार्य करने, गांव-गांव जाकर बेहतर संवाद सुनिश्चित करने और पार्टी की नींव ग्राम स्तर पर भी मजबूत करने को लेकर कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि वह देश के पहले पीएम हैं जो जन्मदिन को सेवा दिवस पखवाड़े के रूप में मनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक मोदी जी को जानता है और मानता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक भी दिन अवकाश नहीं लिया। उनके जीवन का हर पल देशवासियों के प्रति समर्पित है। वह देशवासियों की सेवा में निरंतर कार्यरत रहते हैं और 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारना इस बात का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि न केवल भारत बल्कि दुनिया के सभी देशों में सर्वाधिक सम्मान पीएम मोदी का है। ऐसे में, सार्वजनिक मंच से उनकी माता के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग विपक्ष की विवेक शून्यता, खीझ और मानसिक दीवालियापन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश फिलहाल दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था है और इसे जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का विश्वास पीएम मोदी ने ही जगाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 यानी 22 साल बाद की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तो भारत एक विकसित राष्ट्र बन चुका होगा। आजादी के अमृतकाल में देश को विकासशील भारत से विकसित भारत में परिवर्तित करने की नींव पीएम मोदी पहले ही रख चुके हैं।
सेवा पखवाड़ा जनसेवा और संवेदनशील जुड़ाव का माध्यमपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल के नाते राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राजनैतिक क्षेत्र में काम करती है। लेकिन हमारा दूसरा पहलू जनसेवा का है। भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा और रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढकर हिस्सा लेते हैं। सेवा पखवाड़ा हमारा यह अभियान केवल राजनीतिक नहीं बल्कि जनसेवा और संवेदनशील जुड़ाव का माध्यम है। इसक उद्देश्य है जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना और सामाजिक, संगठनात्मक बुनियाद मजबूत करना और केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार लाभार्थियों तक पहुंचाना है। पिछले 11 वर्षों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार नेे गरीब कल्याण के जो कार्य किये है। उनकी चर्चा हमें हमें अभियान के दौरान करनी है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान पार्टी सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश लेकर जनता तक पहुंचे और उन्हें विकसित भारत के संकल्प से जोडें। देश ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के क्षेत्र में निरन्तर प्रगति कर रहा है इसकी चर्चा करें।
विकसित भारत पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ेगा
कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2047 में भारत विकसित भारत बनकर पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ेगा। भारत मां समेत हर भारतीय का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के जिन देशों में गए वहां उन्हें सर्वाेच्च सम्मान मिला। यह दुनिया में भारत के कद और भारत के नेतृत्व में विश्व के भरोसे को दर्शाता है। पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब पाक ने हिमाकत की तो दुनिया ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देखा कि भारत किस तरह मुंहतोड़ जवाब देता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की आत्मरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अटल जी ने पोखरण किया, वहीं पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर करके पड़ोसी देश के आतंकी मंसूबों नेस्तनाबूद कर दिया। उन्होंने भी कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में शब्दों की मर्यादा होती है जिसे बिहार में तार-तार किया गया, जो बेहद निंदनीय है।
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
You may also like
Yogi Adityanath's Reaction On Insult Of PM Narendra Modi : मां का अपमान नहीं सहेंगे, कांग्रेस-आरजेडी के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने पर योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया
अनियमित पीरियड्स को न करें नजरअंदाज, हो सकता है PCOS या PCOD का संकेत
दुनिया` के 5 सबसे बड़े ठग: राष्ट्रपति से लेकर आम आदमी तक को बातों में फंसा कर बड़े-बड़ों को ठग लिया
Thursday remedies: आप भी गुरूवार के दिन भूलकर नहीं खाएं ये फल, नहीं तो आ जाएगी आपको आर्थिक तंगी
केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य बीमा पर से हटाया 18 प्रतिशत जीएसटी, तृणमूल ने बताया 'नैतिक विजय'