रांची, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड तीरंदाजी संघ की वरीय उपाध्यक्ष और बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी (सिल्ली) की अध्यक्ष नेहा महतो को झारखंड ओलंपिक संघ का वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
झारखंड ओलंपिक संघ के सेक्रेटरी जनरल मधुकांत पाठक ने गुरुवार को बताया कि अध्यक्ष आरके आनंद ने नेहा महतो को वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। पूर्व में 2015 में नेहा महतो के नेतृत्व में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी को खेल और बाल कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
यह सम्मान अकादमी को खिलाड़ियों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए दिया गया था।
मधुकांत पाठक ने नेहा महतो को पत्र लिख कर सूचित किया है कि झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद ने उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों, खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान और बाल कल्याण के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पत्र में कहा गया है कि नेहा महतो ने झारखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों सहित पूरे राज्य में तीरंदाजी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस नई भूमिका से न केवल तीरंदाजी, बल्कि अन्य खेल विधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा और झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर होगा।
उल्लेखनीय है कि नेता महतो आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो की पत्नी हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
सीएम योगी ने चढ़ाए प्रो. यूपी सिंह के चित्र पर श्रद्धा के पुष्प
हाई कोर्ट ने बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग वाली याचिका खारिज करने के आदेश में संशोधन से किया इनकार
आज ये राशियाँ पुराने मतभेद भुलाकर करेंगी नई शुरुआत रिश्तों में बढ़ेगी मिठास, 2 मिनट के वीडियो राशिफल में जाने अपनी लव लाइफ का हाल
महेश भट्ट को पत्नी ने बालकनी में किया था बंद, बेटी पूजा भट्ट ने याद की डरावनी घटना, कहा- वो नशे में धुत आते थे
WiFi की स्लो स्पीड हो जाएगी फास्ट, इस दिशा में एंटीना घुमाने से दौड़े चले आएंगे सिग्नल