Next Story
Newszop

जींद : शादी का झांसा देकर महिला का किया यौन शोषण

Send Push

जींद, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । सदर थाना नरवाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने तथा घर में न घुसने देने पर आरोपित के खिलाफ यौन शोषण करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। मंगलवार को उचाना थाना इलाका गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भिवानी जिले में विवाहित थी। अक्टूबर 2024 में उसका उसके पति से तलाक हो गया था। जिसके बाद से वह गांव दनौदा कलां निवासी सुखबीर के साथ रह रही थी।

सुखबीर ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध स्थापित कर लिए और उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। जब भी वह सुखबीर पर शादी के लिए दबाव डालती तो आरोपित कोई न कोई बहाना बना देता। गत 11 अगस्त को वह दवाई लेने बाहर गई थी। जब वह वापस सुखबीर के घर लौटी तो आरोपित ने उसे घर मे नही घुसने दिया और दरवाजा बंद कर दिया। आरोपित ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुखबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Loving Newspoint? Download the app now