अगली ख़बर
Newszop

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुवाणी और छठ गीतों से गूंज उठा शहर

Send Push

रामगढ़, 28 अक्टूबर (Udaipur Kiran) . गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर का माहौल भक्ति रस से सराबोर रहा. मंगलवार को पांचवें दिन निकली प्रभातफेरी प्रकाशोत्सव में छठ गीतों और गुरुवाणी का अनोखा संगम देखने को मिला. प्रभातफेरी की अगुवाई सरदार गुरजोत सिंह सैनी ने की.

रामगढ़ मेन रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब से आरंभ हुई प्रभातफेरी किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार, झंडा चौक, सुभाष चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत किया. गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से सरदार तेजेंद्र सिंह सोनी ने सरदार सम्राट सिंह होरा को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया. वहीं बीबी राजेंद्र कौर और बीबी ममता भसीन को भी सरोपा देकर सम्मानित किया गया.

प्रभातफेरी में प्रधान परमदीप सिंह कालरा, अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, हरदीप सिंह होरा, तेजेंद्र सिंह सोनी, रघुवीर सिंह छाबड़ा, राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा सहित सिख समाज के अनेक महिला-पुरुष शामिल हुए.

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें