– उप मुख्यमंत्री ने विन्ध्य बघेली महोत्सव के आयोजन की सराहना की
भोपाल, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजन आवश्यक है। इन आयोजनों से हमें अपनी लोकभाषा से परिचित होने का सौभाग्य मिलता है। हमारी बघेली भाषा में जो ममत्व है, वह अन्य भाषा में नही। जो व्यक्ति जमीन से जुड़ा होगा, उसे अपनी भाषा से ममत्व अवश्य होगा। भाषा में संस्कृति परंपराओं का समावेश होता है। स्थानीय भाषाओं के संरक्षण के लिए सांस्कृतिक आयोजन महत्वपूर्ण हैं।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल रविवार को रीवा के कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित विन्ध्य बघेली ममत्व महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बघेली को बचाकर रखना होगा और आने वाली पीढ़ी में इसे फैलाना भी होगा। इस प्रकार के आयोजन लोक कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं। हमारे यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि कलाकारों को नृत्य, संगीत व नाटक आदि प्रस्तुत करने के लिए मंच प्राप्त हो। उप मुख्यमंत्री ने विन्ध्य बघेली महोत्सव के आयोजन की प्रशंसा की और आयोजकों को बधाई दी। विधायक इंजी. नरेन्द्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन व कलाकार उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
MG M9 EV का फ्यूचरिस्टिक डिजाइन या Volvo XC60 का क्लासिक स्कैंडिनेवियन लुक, किस पर आएगा दिल?
टिकट` की लाइन लगती है राजस्थान में मिलता है मध्य प्रदेश में. भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन
थुलथुले बाजुओं के कारण नहीं पहन पा रहीं अपनी मनपसंद ड्रेस, ट्राई करें 6 एक्सरसाइज, जल्द मिलेंगी टोंड आर्म्स
शांतिपूर्ण विकास की अवधारणा: पूर्वी जीन से वैश्विक सहमति तक
लगातार` एक महीने तक छोड़ते है शराब तो शरीर पर होता हे ये असर एक्सपर्ट ने किया खुलासा