नई दिल्ली, 20 अक्टूबर . देश के प्रथम जल योद्धा पुरस्कार से सम्मानित और पद्मश्री से अलंकृत जलग्राम जखनी (बांदा) उत्तर प्रदेश के उमाशंकर पाण्डेय को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया गया है. पाण्डेय ने बताया कि इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जल संरक्षण के सामूहिक प्रयास के लिए जिला पुरस्कार भी प्रदान करेंगी. इस क्रम में उत्तर प्रदेश के बांदा को भी पुरस्कृत किया जाएगा.
पाण्डेय के अनुसार, 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पांचवां जल पुरस्कार समारोह होगा. इस सम्मान के लिए कुल छह जिलों को चुना गया है. यह जिले हैं-आंध्र प्रदेश का विशाखापत्तनम, त्रिपुरा का धलाई, उत्तर प्रदेश का बांदा,जम्मू-कश्मीर का गांदेरबल, मध्य प्रदेश का इंदौर और ओडिशा का बालंगीर. बांदा और गांदेरबल को संयुक्त से रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव नमामि गंगे और जिलाधिकारी बांदा को जल शक्ति मंत्रालय ने आमंत्रित किया है. पाण्डेय ने कहा कि सूखे के लिए बदनाम बुंदेलखंड के बांदा को राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना जाना जिम्मेदारियों को और बढ़ा देता है.
/ मुकुंद
You may also like
रतन टाटा के जाते ही टाटा ग्रुप में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा
अनिल कपूर के घर करवा चौथ मनाने पहुंचीं श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी बनीं मॉर्डन सुहागन, कपड़े आज की बहुओं वाले
दिल्ली में सीआरपीएफ स्कूल के पास जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया
मध्य प्रदेश के उपचुनाव में मुकाबला रोचक होने के आसार
आंध्र प्रदेश सरकार तिरुपति बालाजी सहित राज्य के सभी मंदिरों को हिंदू समाज को सौंप दे : विहिप