रांची, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने मंगलवार को क्यूरेष्टा अस्पताल जाकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस मौके पर अस्पताल के निदेशक डॉ संजय कुमार भी उपस्थित रहे, जो स्वयं उनकी देखरेख में इलाज कर रहे हैं।
मौके पर आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा खिलाड़ियों के सम्मान और उनके स्वास्थ्य-संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। विमल लकड़ा न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश की गौरव हैं। हम सबकी कामना है कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः पूर्ण ऊर्जा के साथ लौटें।
वहीं डॉक्टर संजय कुमार ने आलोक दूबे को बताया कि पहले की तुलना में विमल लकड़ा काफी बेहतर हैं और बहुत जल्दी उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर दिया जाएगा। डॉक्टर कुमार ने आत्मीयता के साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक दूबे को पौधा देकर सम्मानित भी किया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
क्या है NSDL IPO के बारे में ब्रोकरेज हाउस की राय? क्या बनेगा अगला मल्टीबैगर? कैसा है सब्सक्रिप्शन स्टेटस?
जम्मू-कटरा नई रेल लाइन के लिए जितेंद्र सिंह ने जताया आभार, बोले- श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
रामनगर विधानसभा सीट : चुनाव दर चुनाव मजबूत हुई भाजपा की जड़ें, 2025 में जनता का रुख क्या?
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली मिडकैप कंपनी के स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा स्टॉक ₹450 के लेवल के पार जा सकता है
सऊदी अरब ने लिया बड़ा फ़ैसला, भारतीयों के लिए भी अहम