जयपुर, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। सुभाष चौक सर्किल स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे बनी चार मंजिला जर्जर हवेली अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में सात लोग मलबे में दब गए। इनमें से चार को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि पिता और उनकी छह वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार आधी रात करीब 12 बजे हुआ। मलबे में दबे प्रभात (33) और उनकी बेटी पीहू (6) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभात की पत्नी सुनीता (25) घायल हुई है, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह तीनों शुक्रवार रात से मलबे में दबे थे और शनिवार सुबह करीब सात बजे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बाहर निकाले जा सके। स्थानीय निवासियों के मुताबिक यह हवेली काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में थी, जो चूने से बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि हवेली में करीब 20 लोग किराये पर रहते थे, जो सभी पश्चिम बंगाल से आकर यहां बसे थे।
हादसे की सूचना पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। रातभर चला अभियान सुबह तक जारी रहा। मौके पर एसीपी माणक चौक पीयूष कविया, रामगंज थानाधिकारी सुभाष कुमार और सुभाष चौक थानाधिकारी लिखमाराम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran)
You may also like
हिमाचल प्रदेश में 89 श्रेणियों के हजारों सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से तय होगा वेतन, जानें क्या होगा असर
वैशाली में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, थाना अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल, ICU में भर्ती, आरोपी ने दी दोबारा वारदात की धमकी
नासिक में युवक को मृत समझकर अंतिम संस्कार की तैयारी, अचानक जीवित होने से परिवार में मचा हड़कंप
ओडिशा के मदरसे में पढ़ने वाले छात्र की हत्या, 5 साथियों ने ही गला घोंटकर मार डाला, पानी की टंकी में फेंका शव
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकली दवाओं के खिलाफ गहन अभियान का आदेश दिया