अगली ख़बर
Newszop

सोने से पहले पानी में मिलाएं ये 1 चीज, सुबह पेट की सारी गंदगी ऐसे निकलेगी कि हैरान रह जाएंगे!

Send Push

पेट की गंदगी कैसे साफ करें | कोलों क्लीनजिंग होम रेमेडीज: पेट साफ न होना एक बड़ी मुसीबत है, जो आपके पूरे दिन को खराब कर सकती है। आंतों में जमा कचरा कई बार एसिडिटी, गैस, हार्टबर्न और पेट दर्द की वजह बनता है। इतना ही नहीं, पेट साफ न होने के नुकसान इतने हैं कि ये आपकी मेंटल हेल्थ को भी बिगाड़ सकती है। आजकल के खाने-पीने और लाइफस्टाइल की वजह से पेट की समस्याओं से लगभग हर कोई परेशान है। बहुत से लोग कब्ज से जूझ रहे हैं और पेट साफ करने के घरेलू नुस्खे ढूंढ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि कब्ज से छुटकारा कैसे पाएं? कब्ज का इलाज दवा से नहीं, बल्कि नेचुरल तरीकों से किया जा सकता है। हालांकि पेट की गंदगी साफ करने के लिए फाइबर वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार समस्या इतनी बढ़ जाती है कि सिर्फ फाइबर से काम नहीं चलता। इसके लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय अपनाने पड़ते हैं। आइए जानते हैं कि आप सुबह आसानी से आंतों की सारी गंदगी कैसे साफ कर सकते हैं।

आंतों से गंदगी साफ करने के लिए सोने से पहले क्या पिएं? (What to Drink Before Bed to Clear the Bowels of Impurities?)
  • अरंडी का तेल एक गिलास गर्म दूध में 1 से 2 चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं। ये आंतों में जमा मल को बाहर निकालने में कमाल का है, कब्ज दूर करता है और लिवर की सेहत भी सुधारता है। रोजाना न लें, हफ्ते में 1-2 बार काफी है।
  • ईसबगोल की भूसी एक चम्मच ईसबगोल को गुनगुने दूध या पानी में मिलाकर रात को पिएं। ये फाइबर से भरपूर होता है, जो मल को नरम बनाता है और आंतों की सफाई में मदद करता है। इसके साथ पानी ज्यादा पिएं ताकि सूजन न हो।
  • गुनगुना नींबू पानी एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और थोड़ा शहद मिलाकर पिएं। ये शरीर को डिटॉक्स करता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और सुबह पेट साफ करने में सहायक है।
  • आंतों की सफाई के फायदे (Benefits of Colon Cleansing)

    पाचन सुधार: खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है। त्वचा चमकदार: टॉक्सिन्स बाहर निकलने से मुंहासे और दाग कम होते हैं। एनर्जी बढ़ेगी: शरीर हल्का लगता है, थकान कम होती है। मूड बेहतर: पेट साफ होने से दिमागी हालत भी अच्छी रहती है।

    पेट साफ करने के असरदार घरेलू उपाय (Effective Home Remedies to Clean the Stomach)
  • त्रिफला चूर्ण: ये आयुर्वेदिक चूर्ण हरड़, बहेड़ा और आंवला से बना होता है। रात को गर्म पानी के साथ लें तो आंतों की सफाई होती है।
  • अलसी के बीज: अलसी फाइबर से भरपूर है और मल को नरम करने में बहुत मददगार है। एक चम्मच पाउडर को पानी में मिलाकर रात को लें।
  • मेथी दाना पानी: रात को 1 चम्मच मेथी दाना पानी में भिगो दें, सुबह छानकर पी लें। पाचन सुधारता है और कब्ज भगाता है।
  • क्या नहीं करना चाहिए?

    ज्यादा तला-भुना खाना: इससे आंतों में गंदगी जमा होती है।

    कम पानी पीना: शरीर में पानी की कमी से मल सख्त हो जाता है।

    बिना फाइबर वाला खाना: फाइबर की कमी से पाचन धीमा पड़ता है।

    आंतों को साफ रखने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

    हर दिन 2-3 लीटर पानी पिएं।

    फाइबर से भरपूर चीजें लें जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज।

    रेगुलर एक्सरसाइज करें, योग, वॉक या साइकलिंग करें।

    तनाव कम करें, मेडिटेशन और गहरी सांस लें।

    रात को सोने से पहले अरंडी का तेल, ईसबगोल या नींबू पानी जैसे घरेलू उपाय अपनाकर आप सुबह पेट की सफाई कर सकते हैं। ये उपाय न सिर्फ कब्ज और गैस से राहत देते हैं, बल्कि पूरे शरीर को हल्का और एनर्जेटिक बनाते हैं।

    न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें