Delhi Capitals IPL WPL : आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की पुरूष और महिला टीमों के मालिकों जीएमआर समूह और जेएसडब्ल्यू समूह के बीच दो साल की रोटेशन नीति लागू की जाएगी।
जीएमआर समूह आईपीएल में अगले दो साल तक दिल्ली कैपिटल्स का संचालन करेगा जबकि जेएसडब्ल्यू महिला प्रीमियर लीग में यह भूमिका निभाएगा।
इसके बाद 2027 में जेएसडब्ल्यू पुरूष टीम का प्रबंधन देखेगा।
ALSO READ:
टीम के मालिकों ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह घोषणा की। विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘टीम के व्यावसायिक संचालन का जिम्मा दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन टीम पर होगा । नीलामी, कप्तानी, खिलाड़ी को रिलीज करना या रिटेंशन जैसे फैसले दिल्ली कैपिटल्स बोर्ड लेगा जो दोनों समूहों के सीनियर नेतृत्व की सहमति से होंगे।’’
जीएमआर समूह (GMR Group) दिल्ली कैपिटल्स के संस्थापक में से है जबकि जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स (JSW Sports) के साथ 2018 में 50 . 50 साझेदारी की गई जब टीम का नाम दिल्ली कैपिटल्स रखा गया। (भाषा)
You may also like
हैडिन और गोंजाल्विस ही रहेंगे पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच
अब कोच और मेंटोर की भूमिका में नजर आयेंगी रानी
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप फाइनल से नया चैम्पियन मिलना तय
ऑस्ट्रेलिया में होगी यशस्वी की सबसे बड़ी परीक्षा : ज्वाला
उम्मीद है सरफराज खान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी धुरंधर साबित होंगे : अभिषेक नायर