पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार की रात गोमती नगर थाना क्षेत्र के पत्रकार पुरम इलाके में हुई, अगले दिन इस कृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। गोमती नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामला तब सामने आया जब एक स्थानीय एनजीओ के प्रतिनिधियों ने वीडियो देखकर शिकायत दर्ज कराई।
ALSO READ: UP : 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी स्कूली वैन चालक गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा, आरोपी की पहचान विनय खंड के निवासी सोनू विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
You may also like
राजस्थान में मुस्लिम पिता-पुत्र ने अपनाया हिंदू धर्म
अर्चना पूरन सिंह की कलाई की हड्डी टूटी, फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की कामना
आज का मेष राशिफल, 10 अगस्त 2025 : सुखद और प्रेमपूर्ण रहेगा आज आपका जीवन
भीगी हुई किशमिश के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे करें सेवन
गोरखपुर में दुल्हन ने बेहोश दूल्हे से शादी करने से किया इनकार